स्वाले चौधरी ने अखिलेश यादव को सौंपा 51 हजार का चेक

बदायूं जिले में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी और उनकी टीम ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि जुटाई। स्वाले चौधरी ने 51 हजार रूपये का चेक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दिया, उन्होंने अखिलेश यादव को सपाईयों के शोषण के बारे में भी जानकारी दी।

लखनऊ में बुधवार को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया, इस दौरान स्वाले चौधरी ने उनसे व्यक्तिगत रूप से भेंट की और जिले में पुलिस-प्रशासन द्वारा किये जा रहे सपाईयों के शोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के आगमन से पहले उन्हें घर में कैद कर दिया गया था।

स्वाले चौधरी, शानू चौधरी, रंजीत यादव, अमन सक्सेना, फुरकान सैफी, कामिल रजा, जहांगीर खान, आशीष ठाकुर, रमीज जुबैरी, जयदीप भटनागर, अरब सिंह, शबाब चौधरी और कैफी आजमी ने मिल कर केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाया था। स्वाले चौधरी ने 51 हजार रूपये का चेक अखिलेश यादव को भेंट किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply