कुर्बानी देने वाले हजरत इमाम हुसैन याद किये जाते रहेंगे: आबिद

कुर्बानी देने वाले हजरत इमाम हुसैन याद किये जाते रहेंगे: आबिद

बदायूं जिले के कद्दावर नेता पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा की ओर से मुहर्रम की 10वीं तारीख (अशुरे) के मौके पर कबुलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में हर साल की तरह इस साल भी कैंप लगाया गया। कैंप में पहुँच कर आबिद रजा ने कर्बला शरीफ की ज्यारत करने आये ज्यारीनों से मुलाकात की और लंगर भी तकसीम किया।

आबिद रजा धार्मिक व पारंपरिक कार्य बड़ी ही सादगी से करना पसंद करते हैं, वे दिखावा करने से बचते रहे हैं। दो दिन से रोजा में होने के बावजूद आबिद रजा लोगों से लगातार मिलते रहे, साथ ही कैंप में भी पहुंच गये, जहाँ उन्होंने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि मैदान-ए-कर्बला में जुल्म के खिलाफ हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। जब तक दुनिया रहेगी, इसे याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर हमें इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए, इस अवसर पर सपा जिला सचिव सलीम अहमद, सपा नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद बाबा, अबरार, सपा के नगर उपाध्यक्ष अफसर अली खान, कमल , मोहम्मद मियां, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, वकील अहमद, अफसार राइन और सरवर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply