तूफानी दौरे के बीच पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने सांसद

तूफानी दौरे के बीच पौधारोपण अभियान का हिस्सा बने सांसद

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने तीन दिवसीय दौरे में जिले भर को मथ दिया। सांसद ने सहसवान, बिसौली, बदायूं, बिल्सी और दातागंज विधान सभा क्षेत्रों के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों से वार्ता की, जनसभाओं को संबोधित किया एवं निजी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। दौरे के अंतिम दिन सांसद पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के साथ पौधारोपण अभियान का भी हिस्सा बने।

एक इंसान, एक वृक्ष अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के साथ पौधारोपण करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षित युवा वर्ग द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत सराहनीय है, पेड़ लगाने का नेक काम सब को करना चाहिये, उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही जीवन का आधार हैं, पेड़ है तो, ऑक्सीजन है और ऑक्सीजन है तो, जीवन है, जीवन है तो, संसार है, उन्होंने कहा की जल की तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का अविभाज्य अंग हैं।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा की पेड़ लगाना बहुत नेक कार्य है, हर व्यक्ति को अपने आस-पास एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और पेड़ लगाने के साथ उसकी देख-भाल भी करनी चाहिए, उसको लगाकर भूल नहीं जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण सिकुड़ते आवासों में पेड़ लगाने का चलन काफी कम होता जा रहा है। आज के समय में हम पेड़ों के स्थान पर छोटे पौधे लगाकर न सिर्फ अपने आवास को खूबसूरत बना सकते हैं बल्कि, शुभ फल भी पा सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने शिक्षित युवा वर्ग को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक इंसान को अपने-अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाना चाहिए और स्वयं उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद शिक्षित युवा वर्ग के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि आज भौतिक प्रगति की दौड़ में हम पेड़ों का महत्व भूल रहे हैं। हमारे लिए पेड़ जीवन का आधार ही नहीं बल्कि, बिक्री का सामान या, महज ईंधन बन गया है। जहाँ भी मनुष्य ने यह भूल की है, वहाँ प्राकृतिक विपदाएँ टूट रही हैं। आखिर में संगठन के जिलाध्यक्ष सरफराज अब्बासी ने इस नेक काम में साथ आये सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ सभी लोगों का आभार प्रकट किया, इस मौके पर शमशाद सिद्दीकी, सोहिल सैफी, रागिब अली, जुनैद शोएब, राकेश मौर्य, सरताज अब्बासी, शहवाज हुसैन, सुमित साहू, सचिन साहू, नरेंद्र कुमार, राशिद अली, गुड्डू अली, निखिल यादव आदि लोग रहे।

पौधारोपण के बाद सांसद ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया, इसके बाद सांसद पूर्व राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह “दद्दा” के आवास पर गये, जहाँ उनका परंपरागत तरीके से आरती उतार कर जोरदार स्वागत किया। दातागंज विधान सभा क्षेत्र में भुवनेश पाठक उर्फ बन्ने बाबू के निधन पर सांसद ने शोक संवेदना व्यक्त कीं एवं श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रज़ा, अवनीश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, विपिन यादव और शैलेश पाठक उपस्थित रहे, इसके बाद सांसद बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित किये गये निजी कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दिल्ली को रवाना हो गये।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply