मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर जिले को मिल सकता है नेतृत्व

मंत्रिमंडल का विस्तार होने पर जिले को मिल सकता है नेतृत्व

बदायूं जिले को मंत्रिमंडल के विस्तार में स्थान मिलने की संभावनायें बढ़ गई हैं। आरएसएस, भाजपा की संस्तुति, अनुभव और प्रशासनिक क्षमताओं के आधार पर किसी एक विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। सरगर्मियां बहुत तेज हैं लेकिन, पुष्टि करने से लोग बच रहे हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कुछेक मंत्रियों को संगठन में वापस भेजा जायेगा एवं कुछ नये विधायक मंत्री बनाये जायेंगे। मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की सरगर्मियां तेज हुईं तो, बदायूं जिले के विधायकों पर भी चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के विधायक आरके शर्मा के नाम चर्चाओं में शीर्ष पर हैं।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” और विधायक आरके शर्मा के बीच से नाम तय होना शेष है। हालाँकि इन चर्चाओं की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। निर्णय आरएसएस, भाजपा और मुख्यमंत्री को लेना है, इसलिए कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता पर, सब कुछ सही रहा तो, मंत्रिमंडल विस्तार में जिले को स्थान मिल सकता है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply