मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बताया शक्तिहीन

मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा को बताया शक्तिहीन

बदायूं आये संसदीय कार्य, नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए, उन्होंने अरुण जेटली और विजय माल्या की मुलाकात पर कहा कि संसद की गैलरी में किसी मंत्री से कोई मिल सकता है। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा को शायरी के द्वारा शक्तिहीन बताया।

शुक्रवार को आयोजित किये गये कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुंचे, इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों को अवगत कराया कि वह किस प्रकार से योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबी बन सकते हैं। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट लाइट्स, शौचालय निर्माण, पार्काे का सौंदर्यकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।

बदाययूं क्लब में आंवला के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक, शेखूपुर विधायक धर्मेंन्द्र शाक्य, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, पूर्व विधायक दातागंज अवनीश कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता, उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णिमा गुप्ता सहित अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूद रहे। संचालन अशोक भारती ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply