भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सम्मेलन में युवाओं में भरा जोश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सम्मेलन में युवाओं में भरा जोश

बदायूं स्थित कृष्णा लॉन में प्रांतीय आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। परमाणु परीक्षण दिवस की स्मृति में आयोजित किये गये सम्मेलन के मुख्य अतिथि ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चौधरी रहे।

अनिल चौधरी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कई गुना अधिक शक्तिशाली हो गई है, जिसमें केन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले परमाणु कार्यक्रमों की अहम भूमिका है। अनुज माहेश्वरी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने पार्टी की नीतियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये पार्टी की आगामी योजनाओं का वर्णन करते हुये परमाणु शक्ति से महाशक्ति बने भारत के वैभव का वर्णन किया। उन्होने युवाओं को बताया कि आने वाले समय में भारत को मोदी जी के नेतृत्व की बहुत आवश्यकता रहने वाली है।

परमाणु शक्ति से महाशक्ति बना भारत विषय पर रोचक जानकारियां दी गईं, इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री डीपी भारती, लोकसभा पालक अशोक भारती, नेकपाल कश्यप, जिला प्रभारी सोनू बाल्मिकी, जिला महामंत्री प्रतीक मिश्रा, सजंय यादव, विनीत पाण्डेय, अमन गुप्ता, संजीव गुप्ता, शंकर गुप्ता, योगेश मौर्य, अरविन्द मौर्य, रवि सोलंकी ,शिव भारद्वाज, धर्मेन्द्र, शरद भारद्वाज, योगेश कश्यप, मनु गुप्ता, सोनू पंजाबी, दीपक वार्ष्णेय, विनोद शास्त्री सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलजीत भूरानी ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply