देवराज के बाद दिनेश कुमार सिंह ने कसा तेल माफियाओं पर शिकंजा

देवराज के बाद दिनेश कुमार सिंह ने कसा तेल माफियाओं पर शिकंजा

बदायूं जिले में पहली बार तेल माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर आज समस्त तेल डिपो का निरीक्षण किया गया। सभी जगह तेल मापा गया, इस दौरान दो डिपो बंद पाये गये।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार मिट्टी के तेल के डिपो का अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह एवं जिला पूर्ति अधिकारी रामेंन्द्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। मैसर्स भारत ऑयल कंपनी ग्राम लौड़ा बहेड़ी में 44752 के सापेक्ष 45056 लीटर मिट्टी का तेल मिला। नामित किए गए तेल वितरण के लिए रवि कुमार वर्मा कनिष्क सहायक वन विभाग तथा कनिष्ठ सहायक बाल विकास राजेंद्र सिंह उपस्थित मिले। मैसर्स पेट्रोलियम ट्रेडर्स कंपनी बहेड़ी में 27638 के सापेक्ष 27381 लीटर मिट्टी का तेल मिला, पर्यवेक्षक अधिकारी बदरुलकमर एवं सचिन शिक्षा विभाग के सहायक लिपिक मौके पर मिले।

मैसर्स नव भारत पेट्रोलियम कम्पनी नौशेरा में 49571 के सापेक्ष 49156 लीटर मिट्टी का तेल मिला। जिला पंचायत के पर्यवेक्षक अधिकारी मनोज कुमार तथा राजेंद्र कनिष्क लिपिक मौके पर मिले। मैसर्स अशोक कुमार अग्रवाल डिपो पर 15338 के सापेक्ष 15124 तथा मैसर्स मुकुट बिहारी लाल एण्ड संस नौशेरा डिपो पर 10140 के सापेक्ष 10075 लीटर मिट्टी का तेल मिला। अशोक कुमार अग्रवाल तथा मुकुट बिहारी लाल एण्ड संस पर वितरण अधिकारी लव कुमार कनिष्ठ सहायक लघु सिंचाई, पूरन प्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक सेवायोजन, मो. आजम कंप्यूटर ऑपरेटर अल्पसंख्यक कार्यालय के उपस्थित मिले, इन दोनों डिपो पर तेल वितरण होते नही मिला। मैनेजर राजाराम से पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

बता दें कि डिपो स्वामी स्वयं माफिया हैं, या माफियाओं से मिले हुए हैं, जिसके चलते जिले भर में एक माह तेल देते हैं एवं एक महीने का स्वयं डकार जाते हैं, जो पेट्रोल पंप पर डीजल में मिला कर खफाया जाता रहा है, इससे पहले डीएम एम. देवराज के कार्यकाल में डिपो स्वामियों पर शिकंजा कसा गया था। डिपो की निरंतर निगरानी होती रही, तो तेल माफियाओं की कमर टूट जायेगी, इसके अलावा अवैध रूप से डग्गामारी करने वाली बसें दिल्ली से डीजल लाती हैं, ऐसी बसों में कई-कई हजार लीटर के टैंक लगे हुए हैं, जिन्हें पकड़ पाना मुश्किल कार्य है, इन बसों को एआरटीओ का एक बाबू संचालित करवाता है, यह बाबू प्रतिदिन बरेली से अप-डाउन करता है, इसकी ससुराल सहसवान में एक माफिया परिवार में है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply