विधान भवन और एनेक्सी को भी भगवा से रंगवा दे भाजपा: आबिद

विधान भवन और एनेक्सी को भी भगवा से रंगवा दे भाजपा: आबिद

बदायूं सदर क्षेत्र के निवर्तमान विधायक एवं उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निवर्तमान अध्यक्ष आबिद रजा ने आज जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हज हाउस का रंग बदलने से प्रदेश और देश में गलत संदेश जा रहा है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने अपने आवास पर कहा कि आजादी के बाद विभिन्न दलों की सरकारें रही हैं, लेकिन किसी भी पार्टी की सरकार ने अपने झंडे का रंग सरकारी भवनों पर नहीं कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगवा इतना ही पसंद है, तो विधान भवन, एनेक्सी और सरकारी कार्यालयों को भगवा से रंगवा दे। सांसदों, विधायकों को निर्देश देकर उनके घर भगवा करवा दे एवं सरकारी कर्मचारियों को आदेश दे दे कि वे भगवा ड्रेस पहन कर ही आयें।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय को भगवा नहीं किया गया है, सिर्फ हज हाउस को भगवा करने से प्रदेश और देश में गलत संदेश जा रहा है। बोले- मोदी जी के “सबका साथ और सबका विकास” के नारे पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर तीन तलाक का मुद्दा उठा कर महिलाओं का हितैषी बनने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं हज हाउस को भगवा में रंग कर मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply