मिटटी के नीचे दबने से महिला और किशोरी की मौत, कोहराम

मिटटी के नीचे दबने से महिला और किशोरी की मौत, कोहराम

बदायूं जिले में बड़ी ही दुःखद वारदात घटित हुई है। घर की पुताई को हंसी-खुशी मिटटी खोदने गई एक महिला और एक किशोरी के ऊपर मिटटी ढह गई। मिटटी के नीचे दबने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई एवं गंभीर रूप से घायल महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

हृदय विदारक घटना थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की है। बताते हैं कि फैजगंज बेहटा और नगला मार्ग पर पीला मिटटी है, जिससे छोटे तबके के परिवार अपने घरों की लिपाई-पुताई करते हैं। बताते हैं कि विद्याराम की पत्नी राममूर्ति (42) और दीनदयाल की 11 वर्षीय बेटी सरोज घर की लिपाई के लिए मिटटी खोदने गई थीं। मिटटी खोदते समय मिटटी ढह गई, जिसके नीचे दोनों दब गईं। राममूर्ति और सरोज के मिटटी के नीचे दबने की खबर फैली तो, फैजगंज बेहटा में कोहराम मच गया।

सूचना पर थाना पुलिस, सीओ और एसडीएम भी पहुंच गये। ग्रामीण और मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी से मिटटी हटाने में जुट गये। राहत कार्य में जुटे लोग मिटटी हटाने में सफल रहे लेकिन, सरोज दम तोड़ चुकी थी एवं राममूर्ति की हालत गंभीर थी। पुलिस राममूर्ति को उपचार हेतु ले जा रही तभी, उसने दम तोड़ दिया। घटना के चलते फैजगंज बेहटा के लोग शोक ग्रस्त हैं, वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply