विधायक, डीएम और एसएसपी ने किया पौधारोपण का आह्वान

विधायक, डीएम और एसएसपी ने किया पौधारोपण का आह्वान

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चन्द गुप्ता ने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सभी को अधिक-से-अधिक पौधों का रोपण करना चाहिए, जिससे पर्यावरण सन्तुलित रहे। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के अंतर्गत सभी लोग अपने-अपने घरों में पेड़ अवश्य लगाएं, इससे पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। वृक्षों से मानव के लिए शुद्ध हवा मिलती है और मानव की गंदी हवा वृक्ष ग्रहण करते हैं, सभी व्यक्तियों को किसी न किसी की याद में वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत बदायूं रेंज में स्थित बारापत्थर पर वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों से मुख्यमंत्री फलोदान योजना, मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना, मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना एवं एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर बल दिया। उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों, ग्रामवासियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के अन्तर्गत कम-से-कम एक वृक्ष अवश्य लगायें। पौधा अपने घर तथा आॅंगन में लगा सकते है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने भी पर्यावरण को सन्तुलन बनाये रखने पर जोर दिया तथा एक पेड़ काटने के बदले कम-से-कम 10 पौधों का रोपण अवश्य करने को कहा, साथ ही पानी का बचाव करने पर भी उपस्थित लोगों से आह्वान किया। पाॅलिटैक्निक कॉलेज के छात्र सुधांशु सिहं, कन्हैया तिवारी, अभिनव कुमार आदि ने वन महोत्सव के अन्तर्गत पर्यावरण पर प्रकाश डाला तथा पौधों का रोपण व उनके बचाव पर बल दिया गया, इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ईशा तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी दातागंज, ग्राम प्रधान एवं समस्त फील्ड स्टाफ के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply