डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव भव्य बनाने को ब्रजेश ने मचा दी धूम

डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव भव्य बनाने को ब्रजेश ने मचा दी धूम

बदायूं जिले के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय समाजवादी पार्टी के नेता ब्रजेश यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव भव्य बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ताकत झोंक दी। ब्रजेश यादव ने कार्यकर्ताओं के संग तमाम गांवों में भ्रमण कर आम जनता से जन्मोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया, वहीं शाम का भोजन दलित वर्ग के व्यक्ति के घर पर किया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर का 14 अप्रैल को जन्मोत्सव मनाया जाता है, इस बार सपा-बसपा नेतृत्व के बीच संबंध मधुर हो गये हैं। आम कार्यकर्ताओं के बीच भी मधुर संबंध बनें, इसके लिए समाजवादी पार्टी गंभीरता से पहल करती नजर आ रही है, इसीलिए सपा डॉ. अंबेडकर के जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने में जुटी हुई है। सपा के सभी नेता जन्मोत्सव को भव्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। 14 फरवरी को गांधी ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव स्वयं उपस्थित रहेंगे।

विधान सभा क्षेत्रों में भी सपा डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव मनायेगी। सहसवान विधान सभा क्षेत्र में सपा के ओमकार सिंह यादव विधायक हैं, उनके बेटे ब्रजेश यादव ने आज क्षेत्र में तूफानी दौरा किया और आम जनता व कार्यकर्ताओं से उघैती स्थित मंगल बाजार में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। ब्रजेश यादव ने शाम का भोजन दलित वर्ग के व्यक्ति के यहाँ किया, इस दौरान नरोत्तम सिंह यादव, विपुल सागर, रामेश्वर सागर, विजय सिंह सागर, रितेश सागर, रामेश्वर शाक्य, इस्तकार हमद, अजय गुप्ता, मुनेन्द्र पाल सिंह, राजेश कश्यप और संजीव सागर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे, इसके अलावा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने भी गाँधी ग्राउंड में लोगों के पहुंचने का आह्वान किया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply