डीएम ने पत्नी के साथ किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

डीएम ने पत्नी के साथ किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

बदायूं के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी विजेता सिंह ने आवास पर पौधा लगा कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक व्यक्ति एक वृक्ष के अंतर्गत जिले में पांच हजार पौधे लगाये गए।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रातः ही अपने आवास पर पत्नी विजेता सिंह के साथ पौधा रोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं आवासों मे पौधा लगाकर मनाया गया। डीएम ने समस्त जनपद वासियों से अपील की कि गंगा दशहरा पर्व को पौधा लगाकर मनायें, प्रत्येक घर मे जितने सदस्य हैं, वे सभी लोग एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें प्राणदायिनी वायु प्राप्त होती है। पौधारोपण करने से धरती हरी-भरी होती है तथा मौसम समय से परिवर्तित होते हैं। हरे-भरे पेड़ पौधों से मन को शांति मिलती है। पेड़ों से निकली ऑक्सीजन गैस हम सब लोग ग्रहण करते हैं। वृक्ष हमारे प्राण दाता हैं, इनकी सुरक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पेड़ नहीं काटने देना चाहिए और पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीर से निकली कार्बन डाइऑक्साइड गैस को पेड़ ऑक्सीजन गैस में बदलते हैं, जिससे धरती पर समस्त प्राणी जीवित हैं। पेड़ लगाने से वातावरण साफ-सुथरा एवं सुंदर होता है, सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर योजना को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना ही सीमित नहीं है, व्यक्ति के लिए उससे ज्यादा उसकी देख-रेख करना बड़ी जिम्मेदारी है। जो भी व्यक्ति पेड़ लगाएं, उसकी देख-रेख सुबह-शाम जरूर करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के एक अंग है, उनको बच्चों की तरह पालन पोषण करना चाहिए।

सुबह अभियान की शुरुआत अच्छी हुई तो, शाम तक परिणाम भी अच्छे आये। गंगा किनारे के 67 गांवों में 35 सौ पौधे लगाए गए, साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने आवासों पर 15 सौ पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जून के बाद मेड़ों पर और तालाबों के किनारे पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाएगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply