नगर को सुंदर बनाने को ‘आओ बनायें बदायूं सुंदर’ अभियान से जुड़ें

नगर को सुंदर बनाने को ‘आओ बनायें बदायूं सुंदर’ अभियान से जुड़ें

बदायूं के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह नगर को सुन्दर बनाने की योजना को अंतिम रूप देने लगे हैं। शुक्रवार से योजना धरातल पर दिखाई देने लगेगी। नगर को सुन्दर बनाने के अभियान ‘आओ बनायें बदायूं सुंदर’ का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रातः 10 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज में किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने मुजफरनगर के आठ कुशल चित्रकारों को आमंत्रित किया है, जो अपनी चित्रकला से सर्वप्रथम इस्लामिया कॉलेज की दीवारों को संदेशपरक पेंटिंग द्वारा सुन्दर बनायेंगे। तीन दिन रह कर चित्रकार नगर के चित्रकारों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय पर सम्बन्धित अधिकारियों, समाजसेवियों एवं नगर के अनेक चित्रकारों के साथ बैठक व मंत्रणा कर जिले के सभी नागरिकों से अपने जिले को सुन्दर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदायूं ऐतिहासिक जनपद है, किन्तु विकास में काफी पिछ़ड़ा है, सभी को मिल कर इसे आगे बढ़ाना है, शीध्र ही इस अभियान के द्वारा नगर की दीवारें, प्रमुख इमारतें, स्थान सुन्दर चित्रकारी से चमक उठेंगे, उन्होंने आमंत्रित किये चित्रकारों से इस अभियान के सहयोग की अपेक्षा की और चित्रकारों द्वारा भी भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया गया।

उन्होंने कहा कि कल 10 बजे इस्लामिया कॉलेज से अभियान प्रारम्भ होगा और उसके बाद बदायूं क्लब, पुलिस ग्राउण्ड चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, डी. एम. चौराहा पर पेंटिंग का कार्य किया जायेगा। उन्होंने अभियान के लिए अधिशासी अधिकारी नगरपालिका निशा मिश्रा एवं बदायूं क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष को अधिकृत किया है, जो अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने ई. ओ. को निर्देश दिया कि शीघ्र नगर की अन्य दीवारों को भी प्लाटर और पुट्टि करा कर तैयार कराया जाये, ताकि वहां भी पेंटिग कराई जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो भी व्यक्ति इन दीवारों पर पोस्टर, या लिखाई करे, उसको नोटिस देकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने आह्वान किया है कि जो भी लोग इस अभियान में सहयोग करना चाहें, उनका स्वागत है, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली, ई. ओ. निशा मिश्रा, क्लब के सचिव डाॅ. अक्षत अशेष, प्रधानाचार्य डाॅ. योगेश्वर सिंह, डाॅ. देवेन्द्र सिंह, खिज़र अहमद, अजयपाल सिंह, रजनीश मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, चित्रकार मुस्तफा, इकबाल, पान सिंह, राजीव, परवेज, अतुल और शब्बीर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply