डीजे और दहेज को लेकर कोतवाली पहुंचा विवाद, पीलीभीत से आई थी बारात

डीजे और दहेज को लेकर कोतवाली पहुंचा विवाद, पीलीभीत से आई थी बारात

बदायूं शहर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दहेज के बीस हजार रुपया बकाया रहने और डीजे के कारण रात भर विवाद होता रहा। अंत में प्रकरण पुलिस तक पहुंच गया तो, पुलिस ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों में फैसला करा दिया।

बताते हैं कि जिला पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर से बदायूं में मथुरिया चौक पर बारात आई थी। लड़की के पिता नहीं हैं। माँ-भाई ने रिश्ता पक्का किया था। लड़का चंचल शर्मा सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है, जिसने छः लाख का दान-दहेज तय किया था। बताते हैं कि टीके की रस्म के समय बीस हजार रूपये कम पड़ गये थे, जिसको लेकर लड़के ने कह दिया था कि शेष धनराशि दरबाजे पर दे देना। लड़की पक्ष बीस हजार रूपये का इंतजाम नहीं कर सका, इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ तो, रात भर विवाद होता ही रहा।

इससे पहले डीजे को लेकर भी लड़के ने आपत्ति जताई तो, लड़की पक्ष वालों ने तत्काल डीजे की व्यवस्था करा दी थी लेकिन, बीस हजार रूपये का विवाद नहीं सुलझ पाया, सो प्रकरण पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने सकारात्मक भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों में सुलह करा दी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply