वर्न वार्ड में भर्ती महिला का यौन उत्पीड़न, आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

बदायूं में यौन उत्पीड़न की वारदातों में नित नये रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं। महिलाओं के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं दिख रही है। जिला अस्पताल में भर्ती झुलसी हुई महिला पर भी दरिंदे को रहम नहीं आया। दरिंदे के हमला करते ही महिला चीख पड़ी तो, तीमारदारों ने दरिंदे को दबोच लिया।

जिला अस्पताल सदर कोतवाली क्षेत्र में आता है, यहाँ तमाम तरह के अपराधी भ्रमण करते रहते हैं। जेबकतरे किसी की जेब कभी भी साफ कर देते हैं लेकिन, कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल परिसर को अपराधियों से मुक्त करने को सक्रिय नजर नहीं आ रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला किसी तरह झुलस गई थी, उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित महिला वर्न वार्ड में भर्ती है, जहाँ एक शराबी दरिंदा न सिर्फ पहुंच गया बल्कि, झुलसी हुई महिला को बिस्तर पर ही दबोच लिया।

पीड़ित महिला चीख पड़ी, जिसके बाद तमाम तीमारदारों ने दरिंदे को दबोच लिया और फिर पुलिस बुला कर दरिंदा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरिंदा असलम कस्बा दातागंज का निवासी बताया जा रहा है। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply