कौन बनेगा जिला बार एसोसियेशन का अध्यक्ष-महासचिव?

कौन बनेगा जिला बार एसोसियेशन का अध्यक्ष-महासचिव?

बदायूं में जिला बार एसोसियेशन की कार्यकारिणी 4 अगस्त को गठित हो जायेगी। कचहरी का वातावरण चुनावी हो गया है, हर तरफ एक ही चर्चा है कि इस बार अध्यक्ष और महासचिव कौन बनेगा? अध्यक्ष और सचिव सहित 20 पदों के लिए शुक्रवार को जोश के साथ नामांकन पत्र भी जमा किये गये।

शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गौहर अली, सदस्य के. के. सिंह और महेन्द्र पाल गुप्ता की देख-रेख मे मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल के पुस्तकालय भवन में प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश चन्द्र शर्मा, नत्थूलाल वर्मा, रामेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार सिंह, यतेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामफूल सिंह, राजपाल शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, शिव कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश चन्द्र, रविन्द्र माथुर, सुधीर कुमार कश्यप, वैभव सक्सेना ने नामांकन कराया है।

महासचिव पद के लिए पवन गुप्ता, देवपाल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए अजय सिसौदिया, अतुल कुमार शर्मा, गुरदयाल भारती, बिपर्णा गौड़, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए हरिओम मिश्र, सयुंक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए रविन्द्र प्रकाश शर्मा, शशिभूषण कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित कुमार, कृष्ण गोपाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मृगेंद्र पाल सिंह, राजकुमार शर्मा, रामबाबू वर्मा, रामवीर सिंह, सुबोध कुमार सक्सेना, सुरेश चन्द्र जौहरी, वृषभान सिंह ने नामांकन कराया है।

इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए अखिलेश तोमर, अजयवीर सिंह, मरगूब अहमद खान, प्रशान्त शर्मा, सुधीर कश्यप और सौरभ मित्तल ने नामांकन कराया है। नामांकन के समय चुनाव टीम के पकंज शुक्ला, होतेलाल मौर्य, शैलेन्द्र सिंह और हरीअोम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चुनाव 4 अगस्त होगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply