डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट प्रधानों और सचिवों से वसूले जायेंगे 11,73,11,969.83 रूपये

डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट प्रधानों और सचिवों से वसूले जायेंगे 11,73,11,969.83 रूपये

बदायूं के डीएम कुमार प्रशांत ने सरकारी धनराशि का दुरूपयोग करने वाले प्रधानों और सचिवों से वसूली करने का आदेश दिया है। भ्रष्ट प्रधानों और सचिवों से 11,73,11,969.83 रूपये (ग्यारह करोड़ तिहत्तर लाख ग्यारह हजार नौ सौ उनहत्तर रुपए) वसूल किये जायेंगे। दोषी प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

सरकारी धनराशि का दुरूपयोग करने के प्रकरण में विकास खंड जगत की 27 ग्राम पंचायतों को दोषी पाया गया है। लेखा परीक्षा में 11,73,11,969.83 रूपये (ग्यारह करोड़ तिहत्तर लाख ग्यारह हजार नौ सौ उनहत्तर रुपए) का गबन पाया गया है। डीएम कुमार प्रशांत के अनुसार 27 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शासकीय धनराशि का दुरूपयोग किये जाने के प्रथम दृष्टया दोषी पाये गये हैं, उनके द्वारा अपने पद की वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों का निरन्तर दुरूपयोग किया गया है, इसको लेकर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया जा चुका है।

मचलई की प्रधान नफीसा बेगम 2010-11 से 2015-16 तक 31,83,450.00 रूपये, मचलई की ही प्रधान सरोज 2016-17 से 2017-18 तक 24,34,862.00 रूपये, बरी खेड़ा (सिताबनगर) के प्रधान शिवपाल 2010-11 से 2017-18 तक 40,68,349.00 रूपये, रूपापुर की प्रधान नन्द रानी 2010-11 से 2015-16 तक 49,67,994.70 रूपये, प्रधान अमर सिंह 2016-17 से 2017-18 तक 11,93,072.00 रूपये, रूखड़ा खौला की प्रधान लीलावती 2010-11 से 2014-15 तक 19,34,733.70 रूपये, मलगाँव की प्रधान सूरजवती 2010-11 से 2017-18 तक 37,43,630.00 रूपये, रूपपुर की प्रधान अन्जू 2010-11 से 2017-18 तक 45,57,412.00 रूपये का दुरूपयोग करने की दोषी पाई गई है।

बुद्धवाई की प्रधान राजेश्वरी 2010-11 से 2015-16 तक 20,24,109.00 रूपये, योगेन्द्र कुमार 2015-16 से 2017-18 तक 15,48,299.00 रूपये, खेड़ा बुजुर्ग की प्रधान नाजमा बेगम 2010-11 से 2017-18 तक 1,71,77,684.00 रूपये, नरेली महोरा के प्रधान देवेन्द्र 2016-17 से 2017-18 14,81,362.92 रूपये, इस्लामगंज के प्रधान मनोज 2010-11 तक 1,43,330.00 रूपये, प्रेमवती 2011-12 से 2017-18 तक 22,75,318.70 रूपये, सहोरा धीमरी की प्रधान हिमचल 2010-11 से 2017-18 तक 52,88,938.00 रूपये, किसरूआ की प्रधान विमला देवी 2010-11 से 2017-18 तक 38,28,960.70 रूपये, नवादा सुलरा की प्रधान इलायची 2016-17 से 2017-18 तक 3,97,193.70 रूपये, रिजौली की प्रधान नेकसो देवी 2016-17 से 2017-18 तक 5,94,950.00 रूपये, उतरना की प्रधान कीतला देवी 2010-11 से 2017-18 तक 60,66,801.70 रूपये का दुरूपयोग करने की दोषी पाई गई है।

जखेली की प्रधान सुशीला देवी 2012-13 से 2017-18 तक 17,88,426.00 रूपये, कण्डेला की प्रधान ऊषा देवी 2010-11 से 2017-18 तक 47,51,952.70 रूपये, मई बूचन के प्रधान रतनपाल 2010-11 से 2017-18 तक 21,88,348.00 रूपये, गिधौल की प्रधान सावित्री 2010-11 से 2017-18 तक 1,29,33,342.00 रूपये, वाकरपुर खरैर की प्रधान बेसरी 2010-11 से 2017-18 तक 43,11,610,38 रूपये, गुरपुरी चन्दन की प्रधान चन्द्रकली 2010-11 से 2017-18 तक 44,59,295.70 रूपये की, मल्लाहपुर की प्रधान शान्ती देवी 2016-17 से 2017-18 तक 10,45,951.00 रूपये, हरनाथपुर उर्फ तालगांव की प्रधान नगीना बेगम 2010-11 से 2017-18 तक 45,35,722.00 रूपये, करौलिया के प्रधान समरजीत 2013-14 से 2017-18 तक 33,610,40,18 रूपये, इकरी बसियानी की प्रधान गीता 2010-11 से 2017-18 तक 36,41,322.70 रूपये, दौरी नरोत्तम के प्रधान चरन सिंह 2010-11 से 2017-18 तक 26,99,015.10 रूपये और नाई मिघौनिया के प्रधान सतेन्द्र कुमार 2010-11 से 2017-18 तक 46,85,492.00 रूपये का दुरूपयोग पाया गया है, उक्त रकम वसूलने को नोटिस जारी कर दिया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply