सपा सरकार आने पर तेजी से कराये जायेंगे विकास कार्य: ब्रजेश यादव

सपा सरकार आने पर तेजी से कराये जायेंगे विकास कार्य: ब्रजेश यादव

बदायूं जिले के ब्लॉक दहगवां में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि डीसीबी के पूर्व चेयरमैन व सपा नेता ब्रजेश यादव रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव एवं संचालन सुभान अहमद ने किया। बैठक के बाद ब्रजेश यादव ने क्षेत्र के तमाम गांवों में भ्रमण किया।

बैठक में मुख्य अतिथि ब्रजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में बहुत विकास कार्य हुए थे, अब बीजेपी की सरकार में विकास का पहिया जाम हो गया है। वर्ष- 2022 में प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, जिससे क्षेत्र एवं प्रदेश में तेजी से विकास कराया जायेगा, ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह ने बैठक समाप्ति की घोषणा की। बैठक में खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह एवं ब्लॉक दहगवां से संबंधित समस्त अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सभी प्रधानगण एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में शिव कुमार श्रीवास्तव, सहायक पंचायत विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एडीओ समाज कल्याण, सचिव, यतेंद्र पाल सक्सेना, प्रताप सिंह यादव, दुर्वेश यादव, अवधेश यादव, शानू चौधरी, भूरे सिंह यादव, मख्खन लाल, ताबिश जमशेद, लताफत हुसैन समेत दर्जनों प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply