डीसीडीएफ चुनाव में भी फहराया भगवा, रावेन्द्र बने चेयरमैन

डीसीडीएफ चुनाव में भी फहराया भगवा, रावेन्द्र बने चेयरमैन

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी ने एक और किला फतेह कर लिया है। डीसीडीएफ के चुनाव में भी भगवा फहरा दिया गया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रावेन्द्र पाल सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुन गये हैं। विजयी लोगों का स्वागत किया गया। जीत से भाजपाई गदगद नजर आ रहे हैं।

नव-नियुक्त चेयरमैन रावेन्द्र पाल सिंह का ढोल-नगाड़ो की धुन पर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया, इसके अलावा नरेंद्र शाक्य उप-सभापति, दुर्गेश वार्ष्णेय, गोपाली सिंह, शिवलाल, पुष्पा सिंह, मुन्नी देवी, तीर्थेन्द्र पटेल, महावीर राठौर, गजेंद्र गुर्जर, अतेन्द्र विक्रम, पीयूष माहेश्वरी और सोवरन सिंह निर्विरोध संचालक चुने गये, सभी के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, विनय कुमार सिंह “वकील साहब”, चेयरमैन दातागंज आकाश वर्मा, उमेश राठौर, धीरज सक्सेना, अशोक भारती, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकान्त शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, पंकज सिंह ,रामवीर सिंह, सीमा राठौर, अर्चना गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनेकपाल पटेल, अरशद अल्वी और कमलजीत भूरानी ने सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply