भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष

बदायूं लोकसभा क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी की पैनी नजर बनी हुई है। पिछले लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जहाँ-जहाँ हारी थी, वहाँ-वहाँ केंद्रीय नेतृत्व ने जीतने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है, इसीलिए हर छोटा और बड़ा पदाधिकारी रात-दिन कड़ी मेहनत करता नजर आ रहा है।

अब सूचना मिल ही है कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय स्वयं आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 14 दिसंबर को दातागंज विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संग पैदल यात्रा में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और उनकी टीम महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव और जिला मंत्री अंकित मौर्य सहित समस्त पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” और विनय कुमार सिंह “वकील साहब” क्षेत्र में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि दो दिन पहले ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत वार्ष्णेय बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में पैदल यात्रा में शामिल हुए थे, इससे पहले प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल स्वयं आकर जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने का निर्देश देकर गये थे। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेन्द्र शाक्य भी कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता नेतृत्व के अभाव में मायूस नजर आ रहे हैं। हालाँकि बिल्सी क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार गुप्ता बिल्सी क्षेत्र में नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply