बसपा से गठबंधन कर के भाजपा 15 वर्ष सत्ता में नहीं आई: राजनाथ

बसपा से गठबंधन कर के भाजपा 15 वर्ष सत्ता में नहीं आई: राजनाथ

बदायूं जिले के दातागंज विधान सभा क्षेत्र में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, साथ ही उन्होंने घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए वादे भी किये। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का उद्देश्य सिर्फ मोदी को रोकना है।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनधन खातों की बात की, उज्ज्वला योजना की बात की, विधवा, वृद्धा पेंशन के साथ स्कॉलरशिप की बात की, उन्होंने घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए नये वादे भी किये। उन्होंने कहा कि भारत अब सुरक्षित है, भारत आने वाले दिनों में टॉप थ्री देशों में शामिल होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा-बसपा मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं, दोनों जानते थे कि मोदी की आंधी में उड़ जायेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन मोदी को रोकने को हुआ है। गठबंधन की सजा भाजपा भुगत चुकी है, सपा को भी समझ आ जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार गलती की थी, जिसके बाद 15 वर्ष सत्ता नहीं मिली।

इस दौरान जिला प्रभारी महाराज सिंह, प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, विनय कुमार सिंह “वकील साहब”, शारदाकांत मिश्र “सीकू भैया”, राजीव कुमार गुप्ता, आकाश वर्मा और सीबी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply