राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हवन-पूजन के साथ किया पुल का शिलान्यास

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने हवन-पूजन के साथ किया पुल का शिलान्यास

बदायूं के लोगों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। बाईपास पर सोत नदी के ऊपर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसका हवन-पूजन के साथ राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने विधिवत शिलान्यास किया। पुल का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है, जिससे बाईपास बनने का औचित्य अब पूर्ण हो जायेगा।

रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड- बरेली द्वारा जनपद बदायूं में बाईपास चार लेन पर स्थित सोत नदी पर दो लेन के दो सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने सोत नदी पर पुल का भूमि पूजन कर व नारियल तोड़कर निर्माण कार्य शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से शहर में जाम से राहत मिलेगी। पुल का निर्माण होने से जनपद का विकास भी बढ़ेगा। दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जनता के हित के लिए बहुत से कार्य कर रही है, जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास कार्यों को वरीयता दे रही हैं। जनपद के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि जिले में सब कुछ हो, इसके लिए वे लगातार प्रयास भी करते रहते हैं, इस अवसर पर डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला मंत्री अंकित मौर्य, कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य, भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा, राजेन्द्र मथुरिया और मयंक गुप्ता सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply