ब्लूमिंगडेल की छात्राओं को दी गई कानूनी व व्यवहारिक जानकारी

ब्लूमिंगडेल की छात्राओं को दी गई कानूनी व व्यवहारिक जानकारी

बदायूं स्थित ब्लूमिंगडेल स्कूल की ”ब्लूम्स शाखा“ में नारी सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारी सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक करने के तरीके बताए गए। एन्टी रोमियों प्रथम इकाई की प्रमुख महिला थाना इंचाॅर्ज शर्मिला शर्मा ने छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नारी सुरक्षा के लिए 1090 व 100 नम्बर की व्यवस्था की गयी है। कभी भी किसी भी समय सुरक्षा के लिए इन नम्बरों का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने लड़कियों के लिए एक अनूठी पहल पावर एंजिल के बारे में भी जानकारी दी।

उप-निरीक्षक कोतवाली राजेन्द्र कुमार ने प्रश्नोत्तरी श्रृंखला के माध्यम से छात्राओं का संकोच दूर करने के कई ज्ञानवर्धक तरीके बताए। उन्होंने बच्चों की शंका का समाधान करते हुए अनेक विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने कहा कि आधुनिक नारी अपार शक्तियों का भंडार है। नारी की शक्ति के समान कोई दूसरी शक्ति नहीं है। वर्तमान दौर में नारियों को अपनी सुरक्षा के लिए अपनी शक्ति को समझने की जरूरत है।

इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ज्योति, शशि, मिंकल तथा उप-प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रः ने भी अपने विचार व्यक्त किए, इस मौके पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रमुख ममता भटनागर ने किया व अजय शर्मा, सुमित शर्मा सहित कई अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply