दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, महेश गुप्ता की जय-जयकार

दहगवां को मिला नगर पंचायत का दर्जा, महेश गुप्ता की जय-जयकार

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता की पहल पर जिले को बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पंचायत दहगवां को शासन ने नगर पंचायत का दर्जा देने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे महेश चंद्र गुप्ता की जय-जयकार हो रही है।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता गाँव दहगवां के मूल निवासी हैं, यहाँ का नखासा और मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है, जो महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से ही पहचान कायम कर पाये हैं। सदर विधान सभा क्षेत्र को संतृप्त करने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे महेश चंद्र गुप्ता जन्मभूमि का भी ऋण उतारने में जुटे हुए हैं, उन्होंने अपने पैतृक गाँव को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को दिया था। संगठन और सरकार में बराबर की पकड़ रखने वाले महेश चंद्र गुप्ता के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया। कानूनी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई हैं।

बताया जा रहा है कि नव-सृजित नगर पंचायत दहगवां में जल्लूपुर मजरा और नवाबगंज मजरा में शामिल किये जायेंगे। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से न सिर्फ दहगवां बल्कि, समूचे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा, यह क्षेत्र काफी पिछड़ा माना जाता रहा है। हालाँकि दहगवां का बाजार कस्बे जैसा ही माना जाता है, जो क्षेत्र के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है। दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की सूचना से क्षेत्र में महेश चंद्र गुप्ता की जय-जयकार हो रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply