चुनाव में गुस्ताख-ए-रसूल के सहयोगियों को सबक सिखाना है: आबिद

चुनाव में गुस्ताख-ए-रसूल के सहयोगियों को सबक सिखाना है: आबिद

बदायूं जिले के कद्दावर नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने मिशन- 2019 का आगाज़ कर दिया है। आबिद रजा ने बिसौली विधान सभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर आम जनता से मुलाकात की और मुस्लिमों के दुश्मनों को सबक सिखाने का आह्वान किया।

आबिद रजा बदायूं लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी माने जाने जा रहे हैं। उन्होंने जनता के बीच पैठ बनाना शुरू कर दी है। आबिद रजा ने काफिले के साथ बिसौली विधान सभा क्षेत्र को मथ दिया। आबिद रजा संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर ,दबथोरा, पपगांव, बगरैन तथा सैदपुर सहित कई गांवों में पहुंचे और जनसंपर्क के साथ जनसभा को संबोधित किया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए आबिद रजा ने कहा कि हम गरीब, किसान, मजदूर, मजलूम, बेरोजगार, नौजवान, मुसलमान और दलित की आवाज बन कर आए हैं, हमें हर हाल में 2019 में भाजपा को देश की सत्ता में आने से रोकना है। भाजपा को रोकने के साथ-साथ बदायूं में जो नेता भाजपा की ए टीम बन कर काम कर रहे हैं, हमें उनके खिलाफ भी आवाज उठानी है। भाजपा मुसलमानों का विरोध करती है, हमें समझ में आता है लेकिन, जो लोग मुसलमानों के वोट से ऊंचे ओहदों पर पहुंचते हैं, वह भी मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं, हमें उनका चेहरा भी जनता के सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो मुसलमानों की दुश्मन है, वह पूरी दुश्मनी निभा रही है लेकिन, जो मुसलमानों का वोट लेकर मुसलमानों का अपने आप को फर्जी दोस्त बताने की कोशिश करते हैं, वह दोस्ती निभाने को तैयार नहीं, वह जिले में भाजपा की ए टीम बन कर काम कर रहे है, अब तक मुसलमानों को बहुत ठग लिया गया, अब मुसलमान अपने आप को ठगवाने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम मुसलमानों के हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करते हैं तो, हमें मुसलमान होने की सजा मिलती है। चाहे हमें मजलूम ,गरीब, किसानों, बेरोजगारों के संघर्ष के लिए कितनी भी सजा मिले पर, हम हक की लड़ाई का रास्ता नहीं छोड़ेंगे।

देश, प्रदेश व जिले में मुसलमानों को अपने साथ दलितों को जोड़ना चाहिए, क्योंकि दोनों की हालत बद से बदतर है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ मुसलमान और दलित मिलकर आगे बढ़ें, उसके बाद पिछड़े लोगों को जोड़कर सांप्रदायिक ताकतों का देश से सफाया करें। हमें 2019 के चुनाव में गुस्ताख-रसूल रामेश्वर यादव की जमानत में सहयोग करने वाले नेताओं को भी सबक सिखाना है।

युवा आबिद रजा से मिलने को बेताब नजर आये और सेल्फी लेने की प्रतियोगिता करते दिखे, इस दौरान जमीर प्रधान, नुसरत प्रधान, मोहम्मद मियां, डॉ. शकील, शाहिद अली, लईक बेग, आरिफ प्रधान, मुरसलीन पूर्व प्रधान, कब्बन खान पूर्व प्रधान, आशिक अली प्रधान, शहंशाह मियां, नबाब मियां, हाफिज असलाक, आशिक अली फौजी पूर्व प्रधान, वसीम खान, अनवर खान, गुडडू फौजी, इकबाल अंसारी, वाहिद खान, शादाब खां, फराज बली, आसिफ खान, सुरेंद्र सिंह फौजी, जयपाल सिंह, कैसर अली, बबलू, सलीम, बबलू अंसारी, सलीम अंसारी, शब्बन खान, मंगल खान और वसीम अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply