भाजपा ने बनाया जिले को मथने का प्लान, घर-घर जायेंगे बड़े नेता, आज आये जितिन प्रसाद

भाजपा ने बनाया जिले को मथने का प्लान, घर-घर जायेंगे बड़े नेता, आज आये जितिन प्रसाद

बदायूं जिले को भारतीय जनता पार्टी ने मथने की योजना बना ली है चुनाव प्रचार बंद होने तक लगभग हर दिन ही कोई न कोई बड़ा नेता आयेगा और किसी न किसी विधान सभा क्षेत्र में प्रमुख लोगों के साथ बैठक करने के बाद डोर-टू-डोर वोट मांगेगा, इस कड़ी में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आये, उन्होंने बिसौली विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर का टैंपो हाई करने का प्रयास किया, वहीं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक का भी कद बढ़ा गये

बिसौली में भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के पक्ष में लोगों को संबोधित करने के बाद जितिन प्रसाद दातागंज स्थित डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर पहुंच गये, जहाँ उन्होंने अलाव पर बैठ कर राजनैतिक चर्चा की और जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने को लेकर रणनीति बनाई। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के पहुंचने और कई घंटे बैठ कर चर्चा करने से डॉ. शैलेश पाठक का कद और बढ़ गया, इस दौरान दातागंज के पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा के साथ अन्य तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सदर विधान सभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया, उन्होंने तमाम गांवों में जाकर महेश चंद्र गुप्ता के लिए वोट मांगे, इस दौरान उनके साथ भाजपा के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” भी उपस्थित रहे। देर शाम डॉ. शैलेश पाठक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे और ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की ओर से उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। विश्वजीत गुप्ता ने उनका आभार जताया।

उधर मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के तमाम मंत्रीगण एवं भाजपा के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी जिले में आयेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गोष्ठियां करेंगे, साथ ही डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित अन्य तमाम नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, इनके आने की तिथि की घोषणा शीघ्र ही कर दी जायेगी

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply