समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शाक्य का जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शाक्य का जोरदार स्वागत

बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र शाक्य का जोरदार स्वागत किया गया। दर्जनों गांवों में भ्रमण कर देवेन्द्र शाक्य ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य का बिल्सी के अलावा अंबियापुर, बांस बरोलिया, सिमर्रा भोजपुर, घंगोसी, बमेड़, सहसपुर, मूसेपुर, रुदैना में प्रथम बार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश की जनता बदलाव चाह रही है, सभी त्रस्त हैं, किसान, नौजवान, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूं में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं, जिससे जनता का भरोसा उन पर कायम है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भारी मतों से जिताने का काम करेगी।

इस दौरान किशोरी लाल शाक्य, रविन्द्र शाक्य, रामेश्वर शाक्य, टिंकू शाक्य, सोवरन शाक्य, अनोखे लाल शाक्य, तेजेन्द्र शाक्य, मनीराम शाक्य, दुर्वेश शाक्य, मुकेश चन्द्र मौर्य, धर्मेन्द्र शाक्य, भोजराज शाक्य, जगत सिंह यादव, सतीश यादव, झंडू शाक्य, अखिलेश यादव, टेकचंद शाक्य और सतीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply