भाजपा की पद यात्रा में शामिल होकर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ने मचा दी धूम

भाजपा की पद यात्रा में शामिल होकर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ने मचा दी धूम


बदायूं जिले के बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने के लिए ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी पद यात्रा में शामिल होने पहुंच गये। कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों के घर जाकर उन्होंने पार्टी के पत्रक भी भेंट किये।

दातागंज नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार गुप्ता बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी हैं, उनके आग्रह पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने न सिर्फ आये बल्कि, पद यात्रा में शामिल होकर अब्दुल्लागंज, सिरसौली और बरा मालदेव में लाभार्थियों के घर जाकर उन्होंने पार्टी के पत्रक भी भेंट किये।

रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ जाति और धर्म देखे बिना लाभार्थी को मिल रहा है। भाजपा ने बिचौलिये समाप्त कर दिए हैं, जिससे केंद्र और प्रदेश सरकार से जितना धन चलता है, उतना ही धन लाभार्थी तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें क्रांतिकारी कार्य कर रही हैं। जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, वह कार्य भाजपा ने कर के दिखा दिया है।

उन्होंने कहा भाजपा की कार्यप्रणाली से आम जनता बेहद खुश नजर आ रही है, इससे पहले रजनीकांत माहेश्वरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पद यात्रा में उसहैत की चेयरमैन सैनरा वैश्य, ग्रीश पाल सिंह सिसौदिया, रवि सोलंकी, रविन्द्र सक्सेना, रेनू सिंह, रानी सिंह पुंडीर, अनु शेखर मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply