भीम आर्मी की कार्यकारिणी गठित, समीर सागर जिलाध्यक्ष घोषित

बदायूं जिले में भीम आर्मी ने दस्तक दे दी है। एक दिवसीय कैडर कैंप लगाया गया, जिसमें भीम आर्मी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कैंप में कुरीतियों, बुराईयों और आडंबरों को त्यागने का भी आह्वान किया गया। भीम आर्मी के प्रथम कैडर कैंप में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष जुट गये।

रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में भीम आर्मी का एक दिवसीय कैडर कैंप लगाया गया, जिसमें भीम आर्मी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माता सावित्रीबाई फुले महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीदी निर्देश सिंह ने सामाजिक कुरीतियों पर और समाज के अंध-विश्वास एवं आडंबरों पर तीखे प्रहार किए एवं आगाह करते हुए कहा कि हमारा समाज इस तरह की बुराईयों से दूर रहे और अपने समाज और बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास करें, नशे की लत से दूर रहें, क्योंकि नशा एक जहर होता है, जो शरीर एवं समाज को घातक होता है।

विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष रवि राज उर्फ लंकेश एवं भीम आर्मी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पुष्कर रहे। रविराज उर्फ लंकेश ने बदायूं जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करते समीर सागर को भीम आर्मी का जिला अध्यक्ष, रिंकू वर्मा को जिला उपाध्यक्ष और अरुण बाल्मीकि को जिला सचिव मनोनीत किया।

कार्यक्रम में आनंद अंबेडकर, नागराज सिंह, भीमसेन सागर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पेंशनर्स यूनियन, चेतराम विदूषक जिला अध्यक्ष दलित साहित्य अकादमी, चिरंजीलाल, भारत सिंह जाटव जिला अध्यक्ष आरक्षण संघर्ष समिति, हरीश कुमार दिनकर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ, मायादेवी दिनकर, शांति देवी, मुन्नी देवी, जावित्री देवी, रामदेवी, प्रेमवती, लक्ष्मी, प्रियंका भारती, राजेश्वर सिंह उर्फ लल्ला, मनोज कुमार जिला उपाध्यक्ष छात्र संगठन, रामेश्वर दयाल, लालाराम, उमेश कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत, सलमान सिद्दीकी, संजीव रत्नाकर, विवेक बाल्मीकि, लखन रोहिल्ला, रज्जन लाल सागर, वीरू भारती, अनिल गौतम, विपिन सागर, प्रवीण सागर, नत्थू लाल, पवन जाटव, हेमेंद्र सागर, पवन गौतम, सोनू सागर, दाताराम सागर, आशीष भारती, अवनीश कुमार, सुनील सागर, देवेश सिंह, आकाश कुमार गौतम, उषा देवी, तेजेंद्र सागर, प्रेमपाल, राकेश और सुनील कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल अंबेडकर एवं वीरेंद्र जाटव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply