भारतीय जनता पार्टी का टाइगर है भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित

भारतीय जनता पार्टी का टाइगर है भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कहने वालों की आज लंबी फौज है, जो स्वयं को जन्म से स्वयं सेवक कहने में भी आज शान समझ रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब भाजपा प्रत्याशियों के पास पोलिंग बूथ पर एजेंट बनाने को विश्वस्त कार्यकर्ता तक नहीं थे। विवादित बूथों पर बिस्तर डालने वाले नहीं थे, ऐसे समय में जो सर्वाधिक आक्रामक अंदाज में भाजपा के हर कड़े मोर्चे को संभालने को आतुर था, उस कार्यकर्ता का नाम अंकित मौर्य है।

बदायूं शहर में इस्लामियां इंटर कॉलेज का बूथ सर्वाधिक संवेदनशील बूथों में से एक हैं, इस बूथ पर भाजपा के वोट डलवाने का दायित्व सर्वाधिक विश्वस्त कार्यकर्ता अंकित मौर्य को सौंपा गया था। अंकित पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद का दायित्व भी है। युवाओं का नेतृत्व कैसे हाथों में होना चाहिए, यह अंकित ने हर मोर्चे पर सिद्ध किया है। आशंका के अनुसार चुनाव के दिन इस्लामियां इंटर कॉलेज पर बवाल हुआ। अंकित ने अपनी टीम के साथ जमकर मोर्चा लिया। टाइगर की तरह घात लगाये बैठे अंकित ने हमलावरों को भेड़-बकरियों की तरह खदेड़ दिया, यह पहला अवसर था, जब भाजपा कार्यकर्ता हावी रहे, वरना जब-जब बवाल होता था, तब-तब भाजपा कार्यकर्ता ही खदेड़े जाते रहे हैं, उस दिन के फोटो और वीडियो भी हैं, जिसमें अंकित की भूमिका टाइगर जैसी ही दिख रही है।

बवाल के बाद अंकित मौर्य और अन्य तमाम कार्यकर्ताओं पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना की, लेकिन आरोप सिद्ध करने लायक साक्ष्य और गवाह नहीं मिले, तो पुलिस ने आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया। फाइनल रिपोर्ट न्यायालय में पहुंची, तो वादी भी पुलिस की आख्या से संतुष्ट हो गया, जिस पर न्यायालय ने भी आरोपियों को मुक्त कर दिया, लेकिन पूरा घटनाक्रम लोगों को आज भी याद है, जिसमें अंकित की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता, ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन कितना सम्मान दे पायेगा, यह भी भविष्य के गर्त में है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: चुनाव में इस्लामियां कॉलेज पर हुए बवाल में अंकित आरोप मुक्त

Leave a Reply