भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण ई-टेंडरिंग में संशोधन कर दिया गया है

भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण ई-टेंडरिंग में संशोधन कर दिया गया है

बदायूं जिले को भारतीय जनता पार्टी में शीर्ष नेतृत्व तक वीएल वर्मा ने पहचान दिलाई है, उन्हें संगठन में बड़ा दायित्व मिला हुआ है, वे वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जिले के साथ प्रदेश भर के लोगों को आशा थी कि सरकार बनने पर वीएल वर्मा को एमएलसी, राज्यसभा, कैबिनेट वगैरह में स्थान मिलेगा पर, उन्हें सरकार में स्थान नहीं मिल सका, जिसको लेकर वीएल वर्मा बिल्कुल भी निराश नहीं हैं। उन्होंने गौतम संदेश से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें संगठन में काम करने में ज्यादा आनंद आता है। सरकार का अंग बन कर वे संगठन को अधिक समय नहीं दे पाते, साथ ही व्यस्तताओं के चलते कार्यकर्ताओं से भी दूरी हो जाना स्वाभाविक ही था, इसलिए संगठन में कार्य करने में ही ज्यादा आनंद आ रहा है।

वीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शिता के साथ गरीबों के हित में कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वादा किया गया था, उस पर केंद्र सरकार पूरी तरह खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। जन-धन खाते खुलवाये गये थे, जिसमें लाभार्थियों को सीधा धन दिया जा रहा है, बिचौलिया पूरी तरह समाप्त कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला गैस योजना से गरीब वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी बहुत अच्छा कार्य कर रही है। प्राईमरी स्कूलों की दशा सुधर गई है। माँ योजना शुरू हुई है, जिसके बहुत अच्छे परिणाम आ रहे हैं, इसका सीधा लाभ गरीब बच्चों को मिल रहा है। न गुंडा राज, न भ्रष्टाचार, न माफिया राज का नारा दिया गया था, जो साकार हो गया है। प्रदेश चैन की साँस ले रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जायेगा, साथ ही कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के उद्देश्य से ई-टेंडरिंग में संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि बदायूं के संबंध में भी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। शीघ्र ही बड़ी घोषणनायें की जायेंगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply