बीएल वर्मा ने दातागंज क्षेत्र में पढ़ाया सुशासन का पाठ, डॉ. शैलेश पाठक ने लगाई चौपालें

बीएल वर्मा ने दातागंज क्षेत्र में पढ़ाया सुशासन का पाठ, डॉ. शैलेश पाठक ने लगाई चौपालें

बदायूं जिले में प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला, साथ ही तमाम योद्धाओं को मैदान में उतार दिया। जहाँ-जहाँ असंतुष्ट थे, वहां-वहां भाजपा के योद्धा पूरी तरह छा गये। हर असंतुष्ट को मनाने का प्रयास किया गया। भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि, छोटे-बड़े नेता भी घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करते दिखाई दे रहे हैं।

दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गाँव हाफिज नगला में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” के समर्थन में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी (कल्याण सिंह) के बताए रास्ते पर चल रही हैं, उन्होंने हर पीड़ित, वंचित की आवाज उठाकर हर पात्र व्यक्ति को उसका हिस्सा दिलाने का प्रयास करते हुए ऐसे भारत का सपना देखा था, जिसमें भयमुक्त समाज हो, आज उसी सपने का उदाहरण आपके सामने है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि क्षेत्र को खुशहाल बनाने के लिए भाजपा ही विकल्प है, उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का सानिध्य मिला है, इससे पहले बीएल वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आये लोगों का ठा. विनय कुमार सिंह “वकील साहब” ने आभार जताया, इस दौरान केपी सिंह, रामवीर सिंह, रूपराम लोधी, राकेश वर्मा, मनोज गुप्ता, मनोज सोलंकी, पंकज मिश्रा और सुधीर पाठक सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद डॉ. शैलेश पाठक ने शहर में महेश चंद्र गुप्ता के पक्ष में मोर्चा संभाला, उन्होंने कृष्णापुरी में चौपाल लगाकर महेश चंद्र गुप्ता को जिताने का आह्वान किया, इस दौरान डॉ. पाठक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में सभी का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में भावना का ध्यान रखते हुए सभी को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना है, इस दौरान कृष्णापुरी में मुख्य रूप से अरविंद कुमार शर्मा एडवोकेट, देवेश कुमार शर्मा, विजय मिश्र, दिनेश पांडे, गौरव पांडे, संजय बाबू शर्मा एडवोकेट, भीष्म देव मिश्रा, ब्रह्म देव मिश्रा, भगवान सिंह, अनूप कुमार, विश्व नाथ शर्मा, आनंद पचौरी, अनुपम पचौरी उपस्थित रहे।

डॉ. शैलेश पाठक ने नई सराय में चौपाल लगाई, यहाँ प्रबुद्धजनों ने भाजपा को जिताने का संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाली 14 तारीख को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, इस दौरान सूर्यपाल अग्निहोत्री, अरुण अग्निहोत्री, वियोम अग्निहोत्री, अंकुर अग्निहोत्री, आयुषमान अग्निहोत्री, राजेश त्रिवेदी, अजय गोयल, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, रवि पांडे, अमन मयंक शर्मा, सुधीर पाठक, व्योम मिश्रा और राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे।

चंद्रशील नगर में ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान करते हुए डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़नी है, इस दौरान राम शर्मा, सूर्यांश दीक्षित, अभिषेक शर्मा, अभिनव शर्मा, अंकित शर्मा, सुमित शर्मा, चितिज पाठक, सुबोध पाठक, बबलू तिवारी और रामप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

उधर दातागंज क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” के समर्थन में बरेली से आये सुधीर मौर्य, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य और भाजपा के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” ने भी वोट मांगे। शहर में भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य, बिसौली में भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर एवं शेखूपुर में धर्मेन्द्र कुमार शाक्य “पप्पू भैया” ने भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply