कोरोना के कारण रैलियां बंद हैं, संगठन की बैठकें होती रहेंगी: स्वतंत्र देव सिंह

कोरोना के कारण रैलियां बंद हैं, संगठन की बैठकें होती रहेंगी: स्वतंत्र देव सिंह

बदायूं में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर ब्रज क्षेत्र के मंडल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की, उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ से देर रात बरेली पहुंच गये थे। बरेली से दातागंज होते हुए वे बदायूं आये। दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा ने भी जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष का काफिला बदायूं पहुंचा, यहाँ उन्होंने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया”, राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक भारती, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य सहित अन्य तमाम स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं के साथ ब्रज क्षेत्र के मंडल प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

पत्रकारों से बात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में अलर्ट को देखते हुए सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं लेकिन, कोरोना के चलते संगठन की बैठकें यथावत चलती रहेंगी, पब्लिक मीटिंग इत्यादि पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पंचायत चुनाव पर कहा कि इसकी तैयारियां राज्य स्तर पर पंचायत मंत्री, अन्य वरिष्ठ मंत्रियों तथा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है, अभी जिला स्तर पर जो लोग इसका काम देखेंगे, ऐसे दो लोगों की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है, प्रत्येक गांव में एक व्यक्ति प्रभारी के रूप में कार्य करेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply