गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं को सीधे लाभान्वित किया: हरीश

बदायूं स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रांतीय प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए पुनः सरकार बनने का दावा किया, साथ ही कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ा।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की उपस्थिति में पत्रकारों से बात करते हुए हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि 2014 से 2019 तक का मोदी सरकार का कार्यकाल बिल्कुल पारदर्शी रहा है। विपक्ष एक भी भ्रष्टाचार का आरोप मोदी सरकार पर नहीं लगा सकता। मोदी सरकार ने देश के सभी राज्यों को गति देने का काम किया है। भारत को उच्च स्थान दिलाने के लिए भरपूर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए सीधे-सीधे लाभान्वित करने का काम किया है।

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बेहतरीन सरकार चल रही है। उत्तर प्रदेश को नया उत्तर प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार हर एक ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि निश्चित रूप से मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं के माध्यम से हम पुनः मोदी जी की सरकार बनाने जा रहे हैं, साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार की भरमार थी। कांग्रेस की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार से भरी रहती थीं, इस अवसर पर कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply