राष्ट्र को सर्वोपरि रख कर ही कार्य करें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता: भवानी

राष्ट्र को सर्वोपरि रख कर ही कार्य करें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता: भवानी

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि अभी पार्टी के पुनर्गठन का कार्य चल रहा था, पिछले दिनों बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने संगठन के चुनाव की विस्तार से समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की।

पढ़ें: आपराधिक छवि के शराब व्यवसायी को बना दिया मंडल अध्यक्ष, भाजपाई स्तब्ध

भवानी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में केवल कार्यकर्ता को ही प्राथमिकता दी जाती है, पूरे प्रदेश में जो जिलाध्यक्ष घोषित हुए हैं, वह सभी निर्विवाद और कार्यकर्ता को ही प्राथमिकता देते हुए घोषित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है, भाजपा को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाते हुए पार्टी को आगे ले जाना है। भारतीय जनता पार्टी विचार के लिए काम करती है। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सत्ता शासन में रहने का नहीं है। भारतीय जनता पार्टी भारत माता को परम् वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र को आगे रखते हुए काम करना है।

यह भी बता दें कि घोषणा होते ही शहर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता “बिट्टन” को लेकर भारतीय जनता पार्टी की कड़ी आलोचना की गई थी, हाईकमान तक शिकायतें की गईं लेकिन, मनोज कुमार गुप्ता “बिट्टन” के न हटने से पार्टी की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है, इस संबंध में बैठक में चर्चा तक नहीं हुई, जिससे स्पष्ट है कि पार्टी मनोज कुमार गुप्ता “बिट्टन” को स्वीकार कर चुकी है।

बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, शारदाकांत शर्मा “सीकू भैया”, राजीव कुमार गुप्ता, पूनम गुप्ता, राजेश्वर सिंह पटेल, शारदेन्दु पाठक, सुभाष गुप्ता, हरिओम पाराशरी, राणाप्रताप सिंह, चेयरमैन आकाश वर्मा, सुखदेव राठौर, भेष पटेल, रविंद्र पाल सिंह, कमलजीत भूरानी, अंकित मौर्य, प्रभाशंकर वर्मा, विवेक राठी, आशीष शाक्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, धीरेंद्र सिंह, विजय लोधी, राजीव तोमर, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, गगन राठी, प्रेमलता सिंह, सौरभ माहेश्वरी, देव सिंह यादव, लालू सिंह, नीतू पाल, निगमेंश्वर मिश्रा, संजीव पहलवान, महेश शर्मा और दुष्यंत सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply