मैं विधायक, सांसद, मंत्री नहीं बना हूँ, कार्यकर्ता हूँ, इसलिए स्वागत नहीं कराऊंगा: राजीव

मैं विधायक, सांसद, मंत्री नहीं बना हूँ, कार्यकर्ता हूँ, इसलिए स्वागत नहीं कराऊंगा: राजीव

बदायूं जिले के नव-नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एक नई लकीर खींचने को पहचाने जाते हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे कार्यकर्ताओं से स्वागत सम्मान समारोह नहीं करायेंगे। उनका कहना है कि वे कार्यकर्ता ही हैं, उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है, जो कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पार्टी का कार्य करने को है, वे विधायक, सांसद, मंत्री वगैरह नहीं बने हैं, जो उनका स्वागत किया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपना छोटा-बड़ा भाई समझें और भाई के रिश्ते से ही सुझाव दें, कमियां बतायें, पार्टी हित में जो भी बेहतर हो, उसे करें और मुझ से करायें, वे विशिष्ट व्यक्ति नहीं हैं, जो उनका स्वागत होगा।

यह भी बता दें कि राजीव कुमार गुप्ता दातागंज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रहे हैं, उन्होंने चेयरमैन रहते समय इतना विकास कराया कि उनका नाम जिला और मंडल ही नहीं बल्कि, प्रदेश स्तर तक पहचाना जाने लगा। नगर निकाय में उनके बनाये पदचिन्हों पर कोई चल तक नहीं पा रहा है। माना जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के रूप में भी वे ऐसी लकीर खींचेंगे, जिसे छोटा कर पाना किसी के लिए भी आसान कार्य नहीं होगा।

उधर आज वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसे संबोधित करते हुए राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी 11 सितंबर को शाम 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के समस्त 27626 शक्ति केंद्रों पर बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे, इसी के संदर्भ में जिले के पदाधिकारियों, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से वार्ता करके उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई।

श्री गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर निश्चित रूप से खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। संगठन का आगामी कार्य आप सभी के सहयोग से करूंगा, मेरा काम संगठन का विस्तार करना है, यही मेरा मूल मंत्र रहेगा। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता मेरी धरोहर है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सदैव सुरक्षित रहे, इसकी आज से जिम्मेदारी हमारी होगी।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बदायूं जनपद के 449 शक्ति केंद्रों पर यह कार्यक्रम भव्य और दिव्य होगा। कार्यक्रम से पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए पूर्व में सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था कर लें। आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की विजय पताका फहराया।

बूथ विजय अभियान कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य के लिए संयोजक बनाया है। वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एवं तकनीकी संचालन कृष्णवीर सिंह ने किया, इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल, राजेश्वर सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, आरएस पाल, रविन्द्र पाल सिंह, पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” शारदेन्दु पाठक, केशव चौहान, गोविंद पाठक, अंकित मौर्य, पारस गुप्ता, भेष पटेल, धीरज सिंह, शैलेंद्र मोहन शर्मा, प्रभाशंकर वर्मा, महीपाल सागर, मनोज गुप्ता, अखिल अग्रवाल, राधेश्याम वर्मा, प्रेमलता सिंह, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, रीता वर्मा, पवन शर्मा, अमिता उपाध्याय, मोर सिंह लोधी, जितेंद्र कश्यप, विवेक राठी, तेजपाल सागर, गगन राठी, अजय मथुरिया, गोविंद शर्मा, भगवान सिंह मौर्य, ओमप्रताप सिंह, चरन सिंह लोधी, सोवरन सिंह राजपूत, अमित सिंह और हाजी सलीम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply