महेश गुप्ता के स्वागत में लोगों ने बिछा दी पलकें, अफसरों ने पहनाई मालायें

महेश गुप्ता के स्वागत में लोगों ने बिछा दी पलकें, अफसरों ने पहनाई मालायें

बदायूं का गौरव महेश चंद्र गुप्ता ने बढ़ा दिया, सो उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन के राज्यमंत्री बनने के बाद से ही बदायूं महेश चंद्र गुप्ता का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लखनऊ से कार्यक्रम जारी सीमा हुआ कि महेश चंद्र गुप्ता शुक्रवार को गृह क्षेत्र में आयेंगे तो, लोग शुक्रवार का सूरज निकलने का इंतजार करने लगे।

शुक्रवार का सूरज निकलने से पहले ही सैकड़ों लोग शाहजहाँपुर तक पहुँच गए। हजारों लोग गाड़ियों के साथ बरेली पहुँच गए। राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का काफिला बरेली पहुंचा तो, काफिला इतना बड़ा हो गया कि राह चलते लोग देख कर दंग रह गए। पुलिस-प्रशासन को आवागमन सुचारू रखने के लिए पुलिस तैनात करना पड़ी।

महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत करने का सिलसिला चल ही था पर, जिले की सीमा में घुसते ही आम जनता का सैलाब हाइवे पर जगह-जगह उमड़ पड़ा। मिनटों की दूरी घंटों में तय कर काफिला पूठी सराय, विजय नगला, बरखेड़ा, बिनावर, घटपुरी, मलगांव, चौपाल सागर और खेड़ा नवादा में स्वागत कराते हुये शहर में पहुंचा।

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का काफिला पथिक चौक, हलवाई चौक, खैराती चौक, गोपी चौक, साहू धर्मशाला, लालपुल, कचहरी, लाबेला चौक, सुभाष चौक, रजी चौक एवं इंदिरा चौक होते हुये निकला तो, लोगों ने अपनी पलकें बिछा दी। जय-जयकार के बीच समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, जिससे महेश चंद्र गुप्ता भाव-विभोर हो गए, उन्होंने सभी को झुक कर प्रणाम किया और आभार जताया।

जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य के साथ राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का ढोल-नगाड़े के बीच विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य “पप्पू भैया”, विधायक आरके शर्मा, संगठन के पदाधिकारी और जिले भर के तमाम चेयरमैन के साथ गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालायें पहनाईं, इसके अलावा जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और वरिष्ठ लिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राज्यमंत्री का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया, उनका रोड शो अभी जारी है, जो देर रात चलने की संभावना जताई जा रही है।

इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला ब्रज क्षेत्र पुर्णिमा गुप्ता, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला मंत्री अंकित मौर्य, कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य, राजीव कुमार गुप्ता, जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा, महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, अमन गुप्ता, मयंक गुप्ता, सुभाष गुप्ता, गौरव कुमार “गोल्डी” और धारम सिंह शाक्य सहित तमाम लोग प्रमुख से उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply