भवानी सिंह के जन्मदिन पर मासूमों ने किया एन्जॉय, सीकू भैया ने सबको भेंट किये उपहार

भवानी सिंह के जन्मदिन पर मासूमों ने किया एन्जॉय, सीकू भैया ने सबको भेंट किये उपहार

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” ने प्रदेश संगठन के सह-महामंत्री भवानी सिंह के जन्मदिन को महोत्सव बना दिया, उन्होंने दिव्यांग मासूमों के साथ केक कटवा कर भवानी सिंह का जन्मदिन मनाया, जिससे मासूम भी झूम उठे। जन्मदिन समारोह में आये आगुन्तकों को भी सीकू भैया ने सम्मान सहित उपहार भेंट किये।

प्रदेश संगठन में सह-महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे भवानी सिंह को कार्यकर्ताओं को संगठित रखने में महारत हासिल है, इससे वे पहले ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री थे, इस दौरान उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं के हृदय में कभी न धूमिल होने वाली छाप छोड़ी है, यहाँ उनके लाखों प्रशंसक हैं। भाजपा के जिला महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” भवानी सिंह के दाहिने हाथ कहे जाते हैं। भवानी सिंह का आज जन्मदिन है, इस अवसर पर सीकू भैया ने दिव्यांग मासूमों के साथ जन्मदिन मनाया। केक काट कर मासूम भी ठंड में खिल उठे। समारोह में आये सभी लोगों ने भवानी सिंह के स्वस्थ रहने और दीर्घजीवी होने की कामना की, उनकी यश-कीर्ति बढ़ते रहने की प्रार्थना की।

भवानी सिंह को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनायें देने वाले प्रत्येक बच्चे को सीकू भैया ने कपड़े और खिलौने भेंट किये, सबको पिज्जा खिलवाया, साथ ही जन्मदिन समारोह में आये प्रत्येक आगन्तुक को सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किये। समारोह में भवानी सिंह के साथ सांसद संघमित्रा मौर्य ने ऑन लाइन रहते हुए भागीदारी की, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश, क्षेत्रीय मंत्री राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम गुप्ता “राष्ट्रवादी पूर्णिमा”, सीमा राठौर, रजनी मिश्रा, मोनिका गंगवार, रविन्द्र पाल सिंह, आशीष शाक्य, निष्कर्ष प्रताप सिंह, अनिरुद्ध गुप्ता, अमन गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता और सचिन मौर्य उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply