भाजपा को और मजबूत बनाने के बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गये सुझाव

भाजपा को और मजबूत बनाने के बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गये सुझाव

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी के युवा और जुझारू जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के परिश्रम व लगन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रशंसा की है। हरीश शाक्य और दोगुना जोश के साथ संगठन के कार्यों को गति देने में जुट गये हैं। गुरूवार को कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें संगठन को और बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख हर्ष वर्धन आर्य उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी 6 जुलाई 2019 को शुभारंभ होने वाला है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह 6 जुलाई को जिला केंद्र पर सभी वर्ग-समूह, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, चिकित्सक, वकील, फौजी, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, अवकाश प्राप्त अधिकारी, कर्मचारी और देश के अति विशिष्ट प्रतिभाओं वाले खिलाड़ी, अभिनेता, नाटक कलाकार, दैनिक मजदूर, सब्जी व्यवसायी, फल व्यवसायी, रिक्शा चालक एवं ऑटो चालक सहित सभी प्रकार के निचले स्तर तक के व्यक्ति को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनायें। भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोड़ेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान व्यापक स्तर पर चलना है। पार्टी का प्रयास अभियान के द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार के लाभार्थियों झुग्गी-झोपड़ी एवं सघन बस्तियों में संपर्क कर उनको भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना है, इस बार भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है कि भाजपा सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी हो, इसलिए यह अभियान बहुत प्रमुख है। देश के सारे युवा राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर भाजपा को समझें और उससे जुड़ें। नए भारत के निर्माण में सहयोगी बनें।

जिला सदस्यता प्रमुख अशोक भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रमाणिकता के साथ सदस्यता ग्रहण करायें। सभी पोलिंग बूथों पर सभी वर्गों की सदस्यता कर के उनको भाजपा से जोड़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण सहयोगी बनाएं। बैठक को नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर आकाश वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, सैनरा वैश्य, आंवला लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राणा प्रताप सिंह, डीसीडीएफ के चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह, राजीव गुप्ता, सत्यवीर सिंह, सोवरन सिंह, मुनीश राघव, अवनीश सिसौदिय, अवढर शर्मा, नेकपाल कश्यप, अंकित मौर्य, प्रभाशंकर वर्मा, आशीष शाक्य, अनुज माहेश्वरी, सीमा राठौर, आतिफ निजामी, एमपी सिंह, मेधावी यादव, अरुण प्रकाश, प्रेमलता सिंह, विवेक राठी, मोहित गुप्ता, मनोज गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, ग्रीश पाल सिंह, पारस गुप्ता, विजय लोधी, धीरेन्द्र सिंह, राजीव तोमर, कमलजीत भूरानी, रवि प्रताप, देव सिंह यादव, अमरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, पीयूष राठी और सुभाष शर्मा सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी बता दें कि जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की संगठन के प्रति लगन और सक्रियता को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें बधाई देते हुए उनसे ऐसे ही बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रशंसा मिलने से हरीश शाक्य गदगद नजर आ रहे हैं और दोगुने जोश के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुट गये हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply