बदायूं नगर पालिका परिषद में दीपमाला गोयल ही होंगी भाजपा की योद्धा

बदायूं नगर पालिका परिषद में दीपमाला गोयल ही होंगी भाजपा की योद्धा

बदायूं जिले के नगर निकाय चुनाव में भाग लेने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर संभावित प्रत्याशी सूखे जा रहे थे एवं कार्यकर्ता झल्ला उठे थे। टक-टकी लगाये रखने के कारण आम जनता की गर्दन में भी दर्द होने लगा था, जिससे आम जनता भी भाजपा नेतृत्व की आलोचना करने लगी थी। मंथन इस हद तक हो चुका था कि घिसाई से मलाई भी समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई, फिर भी अंत भला, तो सब भला। भाजपा ने बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी ने तमाम महिलाओं के सपनों को धूल में मिलाते हुए बदायूं नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष पद के लिए पुरानी योद्धा दीपमाला गोयल पर ही विश्वास किया है। सूत्रों के अनुसार दीपमाला को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, इसके अलावा नगर पंचायत वजीरगंज से शकुंतला वार्ष्णेय पत्नी राहुल वार्ष्णेय, बिल्सी से अनुज वार्ष्णेय, सहसवान से अनुज माहेश्वरी, बिसौली से सरिता वार्ष्णेय और कुंवरगाँव से मिक्की सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आधिकारिक सूची अभी नहीं मिल सकी है। सूची मिलते ही जारी कर दी जायेगी।

उधर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा करने में देर कर दी, जिससे प्रत्याशियों को जनता के बीच रहने का समय कम मिला है। घोषित प्रत्याशियों की कार्यकर्ता और क्षेत्रीय विधायक किस हद तक मदद करते हैं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। माना जा रहा है कि नगर निकायों में अध्यक्षों की हार-जीत संबंधित विधायकों की मदद पर ही टिकी हुई है। यह भी बता भाजपा 2 नवंबर को प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली थी, लेकिन नहीं कर पाई, जिससे संभावित प्रत्याशी और कार्यकर्ता झल्ला उठे थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply