महेश चंद्र गुप्ता ने गिरवा दिया भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी का विकेट

महेश चंद्र गुप्ता ने गिरवा दिया भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी का विकेट

बदायूं जिले में विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का खुला विरोध करने वाले भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी का विकेट गिर गया है नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है, जिससे एक बार फिर यही संदेश गया है कि सरकार और संगठन में महेश चंद्र गुप्ता ही प्रभावशाली हैं, उनका विरोध करने वाला न संगठन में रह सकता है और न ही विरोध करने वाला अधिकारी जिले में टिक सकता है

विधान सभा चुनाव के दौरान यह बात आम हो गई थी कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता महेश चंद्र गुप्ता का विरोध कर रहे हैं विरोध करने वालों में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज मोदी का नाम भी सामने आया था सूत्रों का कहना है कि विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मनोज मोदी के बारे में शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया था शीर्ष नेतृत्व ने महेश चंद्र गुप्ता की बात को गंभीरता से लिया और तत्काल मनोज मोदी को हटाने का निर्णय ले लियाभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष धीरज पटेल को मनोनीत कर दिया गया है लेकिन, भारतीय जनता पार्टी ने मनोज मोदी को हटाने की बात नहीं कही है पर, यह बात संगठन और आम जनता के बीच स्वतः चर्चा का विषय बनी हुई है कि मनोज मोदी का विकेट महेश चंद्र गुप्ता के कारण गिरा है।

यह भी बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के दो और प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों का विरोध किया था। सहसवान और बिसौली क्षेत्र में खुल कर किये गये विरोध के बारे में शीर्ष नेतृत्व को संबंधित व्यक्तियों द्वारा बता दिया गया है पर, अभी तक उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे वे अभी भी भाजपा विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दिखाई दे रहे हैं। बिसौली क्षेत्र में तो खुलेआम अवैध खनन तक कराया जा रहा है, जिससे भाजपा की जमकर फजीहत हो रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply