पिछड़ा वर्ग ने लिया भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प

पिछड़ा वर्ग ने लिया भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प

बदायूं जिले को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग में सम्मान जनक स्थान दिया गया है। जिलाध्यक्ष के साथ नव-नियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पद की कमान एमपी सिंह राजपूत को मिली है, इससे पहले प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष आरएस पाल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कमलजीत भूरानी, क्षेत्रीय मंत्री मुनेन्द्र पाल राठौर नियुक्त गये थे, सभी ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनायें देते हुए स्वागत किया। जिलाध्यक्ष एमपी राजपूत के स्वागत में लोधी राजपूत समाज ने समारोह आयोजित किया, जिसमें प्रदेश महामंत्री पूरनलाल ने कहा कि कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जमकर विरोधियों को टक्कर देने का कार्य करेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष आरएस पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जमकर उत्साह वर्धन किया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कमलजीत भूरानी ने कहा कि भाजपा को पिछड़े वर्ग पर पूर्ण विश्वास है और भविष्य के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पार्टी के इस विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के अंत में नव-मनोनीत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एमपी सिंह राजपूत जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरे परिश्रम के साथ निर्वहन करने का काम करेंगे। वंदे मातरम के गीत के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply