सरकार आने पर सपा, बसपा और कांग्रेस अफजल गुरु की मूर्ति लगवा देंगे

सरकार आने पर सपा, बसपा और कांग्रेस अफजल गुरु की मूर्ति लगवा देंगे

बदायूं जिले के कादरचौक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसभा आयोजित की गई। जनसभा को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा संबोधित किया गया, जिसमें उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस का सफाया हो जायेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसा बेटा है, जिसने बाप की ही कुर्सी छीन ली, उसके बाद आजमगढ़ की सीट भी छीन ली। जब यह अपने बाप के नहीं हुए, अपने चाचा का नहीं हुआ, नकली बुआ का होगा क्या? आपका क्या होगा?

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने यह तक कह दिया कि कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मनों के साथ। अगर, सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार में आये तो, यह अफजल गुरु की मूर्ति लगवा देंगे, हमने तो बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनवाई है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने आजम खां के बयान पर कहा कि ऐसी टिप्पणी न हिंदुस्तान सह सकता है, न भाजपा सह सकती है। माताओं-बहनों का अपमान करने वाले आजम खां के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यवाही करते हुए देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

उन्होंने आजम के विवादित भाषण पर माया पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला होकर मायावती के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला है, उसके लिए मुझे आश्चर्य है। उन्होंने कहा कि 23 मई को सपा-बसपा गई का समाचार मिलेगा तब, उनको पता चलेगा। जिस प्रकार 2014 में बसपा को जीरो मिला था और गुंडागर्दी के बल पर सपा ने चार सीटें जीती थीं, इस बार सपा-बसपा और कांग्रेस का यूपी से सफाया हो जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply