राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की मेहनत रंग लाई, सागर ताल में नौका विहार शुरू

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता की मेहनत रंग लाई, सागर ताल में नौका विहार शुरू

बदायूं शहर के लोग प्राचीन सागर ताल में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से नौका विहार कर सकेंगे। राज्यमंत्री ने डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती के साथ सागर ताल में नौका विहार कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने सागर ताल को सुंदर पर्यटन स्थल बनाने के निर्देश देते हुए सीसी मार्ग बनवाने की भी घोषणा की।

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने 28 लाख रुपए की लागात से मेन रोड से सागर ताल तक सीसी रोड का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सागर ताल के सौंदर्यकरण के लिए प्रस्ताव शासन भेजा जा रहा है, इसके लिए शीघ्र ही धन स्वीकृत करवा दिया जायेगा, जिससे सौंदर्यकरण कराया जाएगा। उन्होंने नौका विहार का आनंद लेते हुए कहा कि तालाब को साफ रखने के लिए ग्रासकटर मछली एवं कछुए ताल में छोडे़ जायें।

डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि बदायूं की महत्वपूर्ण धरोहरों में से एक सागरताल में आज से नौका विहार का आनंद लिया जा सकेगा। सागर ताल के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां सुबह-शाम टहलने के लिए ताल के किनारे फुटपाथ भी बनाए जायेंगे एवं बैठने के लिए बेंच आदि की भी व्यवस्था होगी। सागर ताल को पिकनिक स्पाॅट के रूप में डवलप किया जाएगा, इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है।

डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी को निर्देश दिए कि सागर ताल में साफ-सफाई तेज गति से कराई जाए। सागर ताल के किनारे सुन्दर पौधे लगाये जायें, प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। वोटिंग के लिए दो एंट्री प्वाइंट बनाये जायें। लाइफ जैकेट की पर्याप्त व्यवस्था रहे। रैन बसेरे की साफ-सफाई व मरम्मत कर नाविक को दिया जाये। पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन लगाए जायें, यहां गंदगी न करने के बोर्ड भी लगाए जायें।

सागर ताल को ऐसा पिकनिक स्पाॅट बनाया जाये कि यहाँ लोग परिवार और दोस्तों के साथ आकर आनंद ले सकें एवं भागदौड़ भरी जिन्दगी से कुछ वक्त निकाल कर यहां समय बिताकर रिलेक्स महसूस कर सकें, इस अवसर पर प्रभारी डीएफओ विवेक कुमार, पीओ डूडा देवेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें सागर ताल में नौकायन शुल्क वयस्क के लिए मैनुअल वोट का 10 रुपए में 10 मिनट एवं मशीन वोट के लिए 20 रुपए में 10 मिनट तथा 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए मैनुअल वोट के लिए 5 रुपए में 10 मिनट एवं मशीन वोट के लिए 10 रुपए में 10 मिनट निर्धारित किया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply