आलोक के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश कुमार वर्मा और हेम सिंह बने महासचिव, शपथ ग्रहण कराई

आलोक के जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश कुमार वर्मा और हेम सिंह बने महासचिव, शपथ ग्रहण कराई

बदायूं में पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अखिल भारतीय लोधी कर्मचारी-अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिला कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया था। नियमानुसार कारिकारिणी गठित कर दी गई है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं उनका फूल-माला पहना कर स्वागत किया गया।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामसेवक को जिला कार्यकारिणी गठित करने के लिए संयोजक नियुक्त किया गया था, उनके दिशा-निर्देश में जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. राजेश कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी के हेम सिंह को महासचिव, इंजीनियर हरिप्रसाद को कोषाध्यक्ष, इंजीनियर रवेन्द्र कुमार को मुख्यालय सचिव, शिक्षा विभाग के कल्यान सिंह को उपाध्यक्ष, कुसुमलता राजपूत को उपाध्यक्ष, भूलेख विभाग के संजीव कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, विकास विभाग के लखपत सिंह को उपाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के हेम चंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के सतीश चंद्र वर्मा को संगठन सचिव, जिला पंचायत के महेंद्र सिंह को संगठन सचिव एवं रामेश्वर दयाल राजपूत, बृजपाल सिंह और हरिश्चन्द्र वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बीरबल सिंह और महासचिव यशपाल सिंह द्वारा नव-गठित कार्यकारिणी को संस्तुति प्रदान कर दी है।

आलोक के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की उपाध्यक्ष कल्यान सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल चर्चा की गई और शपथ ग्रहण की गई। अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा को जिला संयोजक राम सेवक सिंह ने शपथ दिलाई, जिसके उपरांत डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने आलोक के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, साथ ही सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply