काॅफी विद देवनागरियन में बच्चों को सीओ ने किया जागरूक

काॅफी विद देवनागरियन में बच्चों को सीओ ने किया जागरूक

बदायूं जिले के कस्बा उझानी में स्थित प्रतिष्ठित देवनागरी इंटर कॉलेज में काॅफी विद देवनागरियन का शुभारंभ किया है। काॅफी विद देवनागरियन का आयोजन प्रत्येक माह किया जायेगा, जिसमें मुख्य अतिथि से बच्चे सीधा संवाद कर सकेंगे।

देवनागरी इंटर कॉलेज में काॅफी विद देवनागरियन का आज पहली बार आयोजन किया गया, जिसकेमुख्य अतिथि उझानी के सीओ भूषण वर्मा रहे। सीओ ने मोटीवेशनल संवाद कर बच्चों को भविष्य के सही मार्गदर्शन की सलाह दी। संवाद के बाद छात्राओं ने सीओ से सवाओं का सिलसिला शुरू किया, जिसमें काव्या भारती, रिया शर्मा, भूमि शर्मा, नदिन्नी मिश्रा और दीक्षा रानी ने 1090 की कार्य प्रणाली तथा कई प्रशासनिक पदों के बारे में जानकारी चाही तो, सीओ ने सभी छात्राओं को जवाब देकर संतुष्ट कर दिया।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने सीओ उझानी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक नई पहल है, जो बच्चों की बुद्धिमत्ता तथा शैक्षिक विकास में सहायक होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में आगे भी प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता तथा तमाम प्रेरणादायक महानुभाव शिरकत करते रहेंगे। कॉलेज की प्रबिन्धका प्रोमिला शर्मा ने भी सीओ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया, इस मौके पर निशांत गुप्ता, ओमेन्द्र सिंह, देवन्द्र साहू, अनामिका माहेश्वरी, काजल रानी, निशा रानी, नेहा गुप्ता, देवेन्द्र साहू, ओमेन्द्र सिंह और अशोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply