और छोटा हो सकता है बदायूं जिला, प्रशासन ने शासन को संस्तुति भेजी

और छोटा हो सकता है बदायूं जिला, प्रशासन ने शासन को संस्तुति भेजी

बदायूं जिला और छोटा हो सकता है। एक विकास खंड और एक थाना जिले का कम हो सकता है। जिला प्रशासन ने संस्तुति सहित आख्या शासन को प्रेषित कर दी है। अगर, ऐसा हुआ तो, संबंधित क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ होगा। क्षेत्र के लोग नये जिले में जाने को आतुर नजर आ रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में संभल जिला बनाया गया था। संभल जिले का मुख्यालय बनाने को काफी विवाद रहा। कुछ लोग जिला मुख्यालय संभल में बनवाना चाहते थे, कुछ चंदौसी में और कुछ बहजोई में, इस बीच समाजवादी पार्टी की सरकार आ गई। समाजवादी पार्टी की सरकार ने बहजोई में जिला मुख्यालय बनाया। बदायूं जिले का विकास खंड व थाना इस्लामनगर बहजोई से मात्र 13 किमी दूर है, जबकि बदायूं जिला मुख्यालय 58 किमी दूर पड़ता है, इससे क्षेत्र के लोगों का समय और रुपया निरर्थक ही बर्बाद होता है।

इस्लामनगर क्षेत्र के लोग संभल से जोड़े जाने की मांग करते रहे हैं। प्रार्थना पत्र पर एसडीएम बिसौली और एसडीएम बिल्सी ने जाँच करा कर सकारात्मक आख्या दी है, जिसे संस्तुति सहित जिलाधिकारी द्वारा शासन को भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्दी ही इस्लामनगर क्षेत्र को संभल जिले से जोड़ दिया जायेगा, ऐसा हो गया तो, क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ होगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply