नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम संशोधित

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का व्यस्तताओं के चलते कार्यक्रम संशोधित

बदायूं आ रहे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन हो गया है। सुरेश खन्ना अब व्यवस्तताओं के चलते कस्बा वजीरगंज नहीं जा सकेंगे। शहर में ही विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कार्यकर्ता के साथ बैठक कर लौट जायेंगे।

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को बदायूं आ रहे हैं, वे कस्बा वजीरगंज भी जाने वाले थे, जहाँ नव-निर्मित भवन का लोकार्पण वगैरह करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन व्यस्तताओं के चलते उनका कार्यक्रम परिवर्तित कर दिया गया है। भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अब नगर विकास मंत्री वजीरगंज नहीं जायेंगे, वे अब मुख्यालय पर विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

सदर क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बुलावे पर आ रहे शक्तिशाली नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का शेष सरकारी कार्यक्रम पूर्ववत ही रहेगा। लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे से वे 8: 30 बजे उड़ेंगे और मैनपुरी पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 12: 05 पर उड़ कर बदायूं पहुंचेंगे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: वजीरगंज में हुए विकास कार्यों को सुरेश खन्ना करेंगे जनता को समर्पित

पढ़ें: नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ता और पुलिस-प्रशासन जुटे

Leave a Reply