मुख्यमंत्री ने कल सैफई और आज लखनऊ में खेली होली

मुख्यमंत्री ने कल सैफई और आज लखनऊ में खेली होली
सैफई में भीड़ से घिरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव
सैफई में भीड़ से घिरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजभवन पहुंच कर राज्यपाल बी.एल.. जोशी को पुष्प भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले वह अपने आवास पर भी लोगों से होली मिले।

सैफई में भीड़ से घिरे सांसद प्रो. रामगोपाल यादव
सैफई में भीड़ से घिरे सांसद प्रो. रामगोपाल यादव
सैफई में भीड़ से घिरे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव फूल फेंकते हुए
सैफई में भीड़ से घिरे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव फूल फेंकते हुए

मुख्यमंत्री ने होली का पर्व इटावा जिले में स्थित अपने पैतृक गाँव सैफई में ही मनाया। रंग के साथ उन्होंने फूलों से होली खेली। अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सहित सभी बड़ों से आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई से लौटने के बाद आज सुबह लखनऊ में भी होली खेली।

सैफई में परिवार की अन्य महिलाओं के साथ छत से नीचे निहारतीं सांसद डिंपल यादव
सैफई में परिवार की अन्य महिलाओं के साथ छत से नीचे निहारतीं सांसद डिंपल यादव
सैफई में भीड़ के बीच फूलों की होली खेलते सांसद धर्मेन्द्र यादव
सैफई में भीड़ के बीच फूलों की होली खेलते सांसद धर्मेन्द्र यादव

इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ, नौकरशाह और आम लोगों से मुलाकात की, सभी से गले मिले और सभी को शुभकामनायें दीं। सैफई में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. सांसद रामगोपाल यादव, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव और सांसद धर्मेन्द्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे और जमकर होली खेली।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply