कमिश्नर सहित 28 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण

कमिश्नर सहित 28 आईएएस और 8 पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस और पीसीएस अफसरों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। संजय कुमार को विशेष सचिव, राजस्व एवं राहत आयुक्त से सचिव, राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त बनाया गया है। मनीषा त्रिघटिया को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग से सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को अपर निबन्‍धक, सहकारी समितियां से निबंधक, सहकारी समतियां बनाया गया है। चंद्र पाल सिंह को विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग से सचिव, समाज कल्याण विभाग बनाया गया है। अलका टंडन भटनागर को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन से निदेशक, महिला कल्याण बनाया गया है।

सुधेश कुमार ओझा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से सचिव, ग्राम्य विकास विभाग तथा ग्रामीण आवास आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्टेट लेविल नोडल एजेंसी से सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग बनाया गया है। रमेश मिश्रा को स्टाफ ऑफिसर, मुख्य सचिव से सचिव, उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है। शारदा सिंह को विशेष सचिव, आयुष विभाग से सचिव पंचायती राज विभाग बनाया गया है। जय प्रकाश सगर को विशेष सचिव, पंचायती राज विभाग से सचिव, महिला कल्याण विभागबनाया गया है।

कुमुदलता श्रीवास्तव को विशेष सचिव, वित्त विभाग से मंडलायुक्त, झांसी मण्डल बनाया गया है। संध्या तिवारी को विशेष सचिव, मा‌ध्यमिक शिक्षा विभाग से सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। ओम प्रकाश वर्मा को विशेष सचिव, गृह विभाग से सचिव, गृह विभाग बनाया गया है। हृदय शंकर तिवारी को विशेष सचिव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग से सचिव, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग बनाया गया है। सीता राम यादव को अपर महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। आनंद कुमार सिंह को विशेष सचिव, राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद बनाया गया है। सत्येंद्र ‌‌सिंह को विशेष सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण विभाग से सचिव, राष्ट्रीय एकीकरण बनाया गया है। मुकेश कुमार मेश्राम को आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग से सचिव, आयुष विभाग बनाया गया है।

कामिनी चौहान रतन को महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद से आयुक्त, वाणिज्य कर बनाया गया है। अजय कुमार शुक्ल को मण्डलायुक्त, चित्रकूट से सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है। अमित गुप्ता को मण्डलायुक्‍त, झांसी से अध्यक्ष एवं प्रबन्‍ध निदेशक, राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम, लखनऊ बनाया गया है। रवीन्द्र मधुकर गोडबोले को सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा बनाया गया है। प्रांजल ‌सिंह को विशेष सचिव, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग से मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन बनाया गया है। कृष्‍ण कुमार गुप्त को मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

भावना श्रीवास्तव- को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। दीप चंद्र को कुल सचिव, चौधरी चरण सिंह विश्‍वविद्यालय, मेरठ से अपर महानिरीक्षक, स्टाम्प एवं निबंधन, लखनऊ बनाया गया है। राम यज्ञ मिश्र को मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर से अपर खाद्य आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। श्रीश चंद्र शर्मा को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग तथा ग्रामीण आवास आयुक्त एवं अधिशासी निदेशक, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, उत्तर प्रदेश से अपर श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर बनाया गया है।

पीसीएस अफसरों में राधे श्याम को अपर आयुक्त, लखनऊ मण्डल से मुख्य विकास अधिकारी, सुल्तानपुर बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उन्नाव से कुलसचिव चौधरी चरण सिंह ‌विश्वविद्यालय, मेरठ बनाया गया है। पुनीत शुक्ला को उप संचालक चकबन्दी, मुख्यालय, लखनऊ से उप भूमि व्यवस्‍था आयुक्त, राजस्व परिषद, लखनऊ बनाया गया है। देव कृष्‍ण तिवारी को अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल से मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर बनाया गया है। ऋतु सुहास को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, इलाहाबाद से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, आगरा बनाया गया है। राम नेवास को विशेष सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। मदन सिंह गारब्याल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बिजनौर से अपर जिलाधिकारी (भू/अ), गाजियाबाद बनाया गया है एवं विनोद कुमार गौड़ को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पीलीभीत से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर बनाया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply